फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध सोने का खेल: हिंदी बाजार पर जीएसटी टीम ने कसा शिकंजा, इन व्यापारियों पर है रडार

Sat, 03 Jun 2023 02:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

हिंदी बाजार में पंडितजी (इसी नाम से पहचान) नाम के व्यापारी की सोने के अवैध काराेबार में शामिल होने की चर्चा चलती रही। कुछ व्यापारी तो इस नाम को सीधे तौर पर जान रहे थे, लेकिन जिन्हें इस नाम की जानकारी नहीं थी, वे व्यापारी को जानने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
हिंदी बाजार में सोने को तराशते कारीगर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी कर की चोरी कर बाजार में अवैध सोना खपाने वाले व्यापारियों की तलाश विभाग कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों तारामंडल इलाके में हुई कार्रवाई के बाद भी जीएसटी की टीम हिंदी बाजार गई थी। कर चोरी करने वाले कुछ व्यापारियों की जानकारी इकट्ठा की थी। शुक्रवार को भी गोपनीय तरीके से टीम के बाजार में जाने की चर्चा है।
विज्ञापन


सोने पर तीन प्रतिशत जीएसटी लगता है। अवैध सोने का कारोबार करके तस्कर जीएसटी की चोरी तो करते ही हैं, अवैध सोने काे भी खपाते हैं। इसकी खरीदारी और बिक्री रिकाॅर्ड में नहीं होती। ऐसे में इसे खपाने में इन्हें खुद तो आर्थिक लाभ (बिना जीएसटी जमा किए) मिलता है, लेकिन विभागों को राजस्व की क्षति भी पहुंचती है। इसके अलावा बिना पंजीकरण के आर्टिफिशियल आभूषणों पर कम मात्रा (8 कैरेट) का सोना खपा कर 18 कैरेट के सोने के साथ आभूषण बेच रहे हैं।

पिछले दिनों सराफा मंडल की पहल पर आर्टिफिशियल आभूषणों का काम करने वाला एक व्यापारी पकड़ में आया था। आरोप लगा कि दुकान से कम मात्रा के सोने के आभूषणों को भी 18 कैरेट का बताकर बेच रहा था। कई दुकानों के हालमार्क वाले आभूषण भी वहां मिले थे। राजघाट थाने से कार्रवाई की थी और आरोपी सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अवैध सोने में पंडित का नाम ही हॉलमार्क, घंटे भर में खपा देता है पांच किलो सोना

एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड द्वितीय देवमणि शर्मा ने बताया कि जीएसटी की एसआईबी गोपनीय तरीके से अपना अभियान चलाती है। कर चोरी करने वाले सीधे राजस्व का नुकसान पहुंचाते हैं। जांच आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दिनभर पंडितजी के नाम पर चलती रही चर्चा
हिंदी बाजार में पंडितजी (इसी नाम से पहचान) नाम के व्यापारी की सोने के अवैध काराेबार में शामिल होने की चर्चा चलती रही। कुछ व्यापारी तो इस नाम को सीधे तौर पर जान रहे थे, लेकिन जिन्हें इस नाम की जानकारी नहीं थी, वे व्यापारी को जानने का प्रयास कर रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें