फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करती है एनसीसी

Fri, 05 Jun 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का ग्रुप कमांडर ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


गोरखपुर। 45वीं बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में केंद्रीय विद्यालय संख्या-2 में चल रही वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को ग्रुप मुख्यालय के कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करती है।
ग्रुप कमांडर ने शिविर में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने सैन्य प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व निर्माण से जुड़े सत्रों की जानकारी प्राप्त की। विशेष रूप से फुटबॉल प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया। इससे पहले, ब्रिगेडियर परिमल भारती का स्वागत कैंप कमांडेंट कर्नल जयवीर सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शिविर प्रवक्ता डॉ. शिवेन्द्र त्रिपाठी, कैप्टन वाहिद अली, सेकंड ऑफिसर अनिल कुमार, कुंवर शैलेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद कुमार, विश्वनाथ पुरी, दयानंद, संजय प्रजापति, मनोरंजन त्रिपाठी, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें