जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो से बरात पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। दुल्हन पक्ष के लोगों का आरोप है कि लड़के पक्ष की ओर से कुछ बातें छिपाकर शादी की जा रही थी। शादी के दौरान यह सारी बातें पता चल गईं। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए।
दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा, लेकिन शादी को लेकर बात नहीं बन सकी। वहीं, सोमवार को दुल्हन पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग दूल्हे के घर पहुंच गए। यहां दुल्हन पक्ष के लोग शादी में हुए नुकसान की भरपाई के लिए दूल्हे पक्ष घर पहुंच कर रुपये के बदले जमीन देने के लिए दबाव बनाने लगे।
इसे भी पढ़ें: बाइक पर सवार होकर शादी से घर लौट रहे थे तीन भाइया, एक टक्कर और चली गई जान
पुलिस ने कराया समझौता
इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें रोकते हुए डायल 112 की पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंच गई, जहां दोनों पक्षों द्वारा तीन लाख 20 हजार रुपये वापस करने व बाइक ट्रांसफर करने की बात पर दोनों पक्षों की सहमति बन गई।
वहीं, दूल्हा पक्ष द्वारा दुल्हन को दिए गए जेवरात वापस किया जाएगा। दोनों पक्षों के समझौते में इस बात पर भी सहमति बनी कि दूल्हा व दुल्हन दोनों जहां चाहेंगे शादी कर लेंगे। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग अपने अपने घर पहुंचे।