फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: परछावन के दौरान मंडप में बेहोश हुआ दूल्हा, दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार

Sun, 29 Nov 2020 05:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पिपराइच के एक गांव में दुल्हन ने उस वक्त शादी से इनकार कर दिया जब दूल्हा मंडप में ही बेहोश हो गया।

विज्ञापन


दुल्हन के इस कदम से दूल्हे व उसके घरवालों का शादी का अरमान चकनाचूर हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पीआरवी पुलिस दूल्हे को थाने लाई। दुल्हन पक्ष के लोगों ने धोखाधड़ी की तहरीर दे दी और रकम व उपहार वापस मांगने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों में शनिवार पूरे दिन सुलह की कोशिशें चलती रही।

नतीजा न निकलने पर दोनों पक्ष को रविवार को बुलाया गया था। रविवार को भी थाने पर मामले का कोई हल नहीं निकला। बाद में देर शाम स्थानीय जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप पर दोनों पक्ष में सुलह हो गई। दूल्हे पक्ष ने उपहार वापस कर दिया और शादी आखिरकार नहीं हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिपराइच इलाके के हेमछापर गांव में एक गांव से बीते चार दिन पहले बरात आई थी। दूल्हा जैसे ही मंडप में पहुंचा और परछावन जैसे ही शुरू हुआ तभी दूल्हा बेहोश होकर गिर गया। यह देख मंडप में हड़कंप मच गया। जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया।

दुल्हन पक्ष के लोग दिए गए उपहार वापस करने की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को थाने लाई। इस संबंध में थानेदार पिपराइच दिनेश मिश्रा ने बताया कि इस तरह का मामला आया था। दूल्हे को मिरगी आ गई थी और वह बेहोश हो गया था। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह कर लिया।
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें