संतकबीरनगर जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा 1289 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह लोग स्वस्थ्य हुए है। अब तक जिले में 3084 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 44 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि रविवार को जिले में एक लोग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वह खलीलाबाद क्षेत्र का निवासी है। अब तक 3084 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 44 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 27 लोग एक्टिव है।
3013 लोग ठीक हो चुके है। 1289 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1646 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।