फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ट्रेनिंग के दौरान ग्राम पंचायत सदस्य की मौत, नाश्ते के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

Sun, 24 Sep 2023 05:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रशिक्षण में मौजूद औरंगाबाद के प्रधान रणजीत चौधरी ने बताया कि नाश्ता करने के कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। जब तक लोग समझ पाते महिला वहीं कुर्सी से नीचे गिर गई। आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट ले जाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा थाना के भटहट ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार को जल जीवन मिशन के ट्रेनिंग के दौरान एक महिला ग्राम पंचायत सदस्य की मौत हो गई। मृतिका को जनप्रतिनिधियों की मदद से घर भेजा गया। परिजनों द्वारा मृतिका का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ब्लॉक मुख्यालय पर जल जीवन मिशन के तहत प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, ग्राम पंचायत सदस्य, रोजगार सेवक आदि को शामिल किया जाता है। दो दिवसीय प्रशिक्षण में रविवार को पहले दिन बुढ़ाडीह, जैनपुर, औरंगाबाद आदि गांवों के ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों, रोजगार सेवक आदि गए हुए थे।

इसी प्रशिक्षण में बुढ़ाडीह की ग्राम पंचायत सदस्य आरती देवी पत्नी चंद्रिका 65 वर्ष शामिल हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण के दौरान हाल में मौजूद जनप्रतिनिधियों के साथ महिला को भी नाश्ता दिया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सांसद रवि किशन बोले- अगर रमेश बिधूड़ी के खिलाफ हो रही है कार्रवाई तो दानिश अली को भी ना छोड़ा जाए
विज्ञापन


प्रशिक्षण में मौजूद औरंगाबाद के प्रधान रणजीत चौधरी ने बताया कि नाश्ता करने के कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। जब तक लोग समझ पाते महिला वहीं कुर्सी से नीचे गिर गई। आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने जांच पड़ताल किया। चिकित्सक के अनुसार महिला अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ चुकी थी। शव को घर ले जाया गया। महिला का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें