फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगी राज्यपाल, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Tue, 09 Feb 2021 09:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेलफाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार यानी आज गोरखपुर आएंगी। वह राजकीय विमान से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। जिसके बाद राज्यपाल, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
विज्ञापन


वहां से वह कुलपति आवास जाएंगी। यहां उनका 2:45 बजे तक का समय आरक्षित है। दोपहर तीन बजे वह सर्किट हाउस पहुंचेंगी। सर्किट हाउस में राज्यपाल 3:30 बजे तक महिला स्वयंसेवी संगठनों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद 4:15 बजे तक टीबी एवं इससे पीड़ित बच्चों के संबंध में एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

4:15 से शाम पांच बजे तक कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) एवं प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक करेंगी। सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 10 फरवरी को वह देवरिया प्रस्थान करेंगी। इस दौरान उनके चौरीचौरा शहीद स्मारक भी जाने की उम्मीद है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर रखीं हैं। हालांकि उनके प्रोटोकॉल में चौरीचौरा जाने का कार्यक्रम नहीं है मगर सड़क मार्ग से जाने के कारण, प्रशासन अपनी तरह से एहतियातन तैयारी पूरी किए हुए है।
विज्ञापन

एनेक्सी भवन के बाहर लगेगा महिला समूहों का स्टॉल
राज्यपाल ने मंगलवार को ही उत्कृष्ट महिला स्वयं सहायता समूहों से मिलने की भी इच्छा व्यक्त की है। ऐसे में प्रशासन सोमवार को 10 ब्लाकों से 10 उत्कृष्ट समूहों को चिह्नित करने के साथ ही एनेक्सी भवन सभागार के सामने समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने में जुटा रहा। सोमवार को ब्लॉक मिशन प्रबंधक आजीविका  सहजनवां, बांसगांव, भटहट, चरगांवा, ब्रह्मपुर, जंगल कौड़िया, पिपराइच, उरूवा, सरदारनगर और पाली में सक्रिय हो गए।

स्टॉल लगाने के लिए सभी ब्लाक से एक-एक महिला स्वयं सहायता समूह को निमंत्रित करने के साथ उनकी तैयारियां कराई गईं। मंगलवार की सुबह 10 बजे तक सभी समूह अपने उत्पाद एवं बैनर के साथ प्रदर्शनी स्थल पर बनाए गए स्टॉल पर पहुंच जाएंगे। उपायुक्त स्वरोजगार अवधेश राम ने बताया कि सभी प्रतिभाग करने वाले समूहों को एक बार आने-जाने के लिए यात्रा भत्ता जिला मिशन प्रबंधक इकाई द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यपाल से मिलने वाले समूह   उनके उत्पाद
लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, हरहरपुर     मल्टीग्रेन आटा
जिगिना भियांव से शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह    बैग
भटहट के इस्लामपुर से गुलाब स्वयं सहायता समू  अचार मुरब्बा
चरगांवा के बेलवारायपुर से प्रियदर्शनी स्वयं सहायता समूह टेराकोटा
ब्रह्मपुर के विश्वनाथपुर से दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह   ऊनी कपड़े
जंगल कौड़िया के पचगांवा से जय मां काली स्वयं सहायता समूह   वर्मी कंपोस्ट खाद
पिपराइच के उनौला दोयम से विजय लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह  मशरूम
उरूवां वौरडीह से नवज्योति स्वयं सहायता समूह  नमकीन-मठरी
सरदारनगर भोपा बाजार शिव शक्ति सहायता समूह जूट उत्पाद
पाली ब्लाक के गोविंदपुर का सरस्वती स्वयं सहायता समूह     डलिया-चटाई
                                               
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें