सड़क हादसे में मारे गए फार्मासिस्ट हसन की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर रावतगंज के पास सड़क हादसे में सरकारी हेल्थ सेंटर के फार्मासिस्ट हसन (35) की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा गांव का ही सत्यम सिंह (22) घायल हो गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सत्यम को उपचार के लिए भर्ती कराया है। हादसे की वजह एक बोलेरो चालक बताया जा रहा है। घायल के मुताबिक बोलेरो चालक ने पान की पीक थूकने के लिए दरवाजा खोला जिससे टकराने की वजह हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक बरगदही निवासी हसन दीवान बाजार स्थित सरकारी हेल्थ सेंटर पर फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को गांव के सत्यम सिंह के साथ बाइक से वह दीवान बाजार से गांव लौट रहे थे। रावतगंज के पास आगे चल रहे एक बोलेरो चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया जिससे बाइक टकरा गई और दोनों गिर गए। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। पुलिस आसपास कैमरों की तलाश कर रही ताकि बोलेरो चालक की पहचान हो सके।