आयुष विश्वविद्यालय का (ले आउट) और गोरखनाथ विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
महायोगी गुरू गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय ने प्रदेश के आठ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेजों, नौ होम्योपैथी कॉलेजों और दो यूनानी कॉलेजों को सत्र 2021-22 के लिए संबद्धता दी है। पहले इन कॉलेजों की मान्यता अलग-अलग विश्वविद्यालयों से थी। इन कॉलेजों के लिए आयुष विश्वविद्यालय ने सीटें भी निर्धारित की हैं।
आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि संबद्धता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में राजकीय आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी कॉलेजों को मान्यता दी गई है। प्रदेश के सभी 107 महाविद्यालय संबद्ध किए जाएंगे। इसके लिए महाविद्यालयों को कोड, लॉगिन आईडी व पासवर्ड भेज दिए गए हैं।
बताया कि निजी और राजकीय महाविद्यालयों के लिए अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं। निजी महाविद्यालयों में सौ सीट पर 1.50 लाख व 60 सीट पर 1.30 लाख रुपये तथा राजकीय महाविद्यालयों में सौ सीट पर 40 हजार व 60 सीट पर 30 हजार रुपये तय किए गए हैं।