फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानसून से पहले मौसम मेहरबान, 56 एमएम बारिश ने गर्मी से दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे सप्ताह ऐसे ही रहेगा मौसम, बृहस्पतिवार से शुरू होगी मानसूनी बारिश
विज्ञापन

बुधवार को बिहार के रास्ते पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा मानसून
गोरखपुर। बिहार से यूपी की तरफ बढ़ रहे मानसून के गोरखपुर पहुंचने से पहले ही सोमवार सुबह जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार सुबह पांच बजे से दिन के 11 बजे के बीच रुक-रुककर करीब 56 एमएम बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को फौरी राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। तीन दिन में ही तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 जून को मानसून गोरखपुर से गुजरेगा, जिसके प्रभाव से 19 से 21 जून तक झमाझम बारिश होगी।
पूर्वी यूपी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी की तरफ से आई पुरवा हवा के मिलने से बीते 24 घंटे में पूर्वी यूपी में मानसून के अनुकूल माहौल बना है। रविवार को बादल छाने व बूंदाबांदी के बाद सोमवार सुबह करीब पांच बजे से करीब एक घंटे तक गोरखपुर शहर और आस-पास जमकर बारिश हुई। इसके बाद सुबह नौ बजे फिर बारिश शुरू हुई। इस बार शहर में तो हल्की बारिश हुई लेकिन नौसड़, गीडा और सहजनवां इलाके में बारिश तेज थी।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि आगामी 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में अग्रसरित होने (आगे बढ़ने) के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्रों के कारण पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के साथ ही मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ भारी बारिश होगी। 19 से 21 जून के बीच सबसे अधिक बारिश होगी। इससे तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ जाएगा।
विज्ञापन

-
जून में 64 प्रतिशत कम हुई बारिश
इस बार मई के अंतिम सप्ताह में अधिक बारिश हुई, जबकि जून का पहला पखवाड़ा सूखा निकल गया। मौसम विभाग के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में औसतन 20 एमएम बारिश होती है, जबकि इस बार 156 एमएम हुई थी। वहीं जून के पहले पखवारे में पूर्वी यूपी में औसतन 30.8 एमएम बारिश होती है, जबकि वास्तविक रूप से केवल 11 एमएम ही बारिश हुई। यह भी 12 जून को हुआ, अन्यथा पूरा पखवाड़ा सूखा ही निकल जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें