फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्टेट बास्केटबॉल में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बालक और बालिका दोनों ही वर्गों में गोरखपुर को मिला ब्रांच मेडल
विज्ञापन


मेरठ में आयोजित हुई थी स्टेट लेवल बास्केटबॉल प्रतियोगिता
गोरखपुर। मेरठ में आठ से जून तक आयोजित हुए उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल स्टेट चैंपियनशिप में जिले की बास्केटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। बालक और बालिका दोनों ही वर्गाें में टीम को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। सोमवार को टीम के गोरखपुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
कोच मनीष श्रीवास्तव और आदित्य सिंह के नेतृत्व में टीम में टीम राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता खेलने मेरठ गई थी। दोनों वर्गों की टीम ने अपने सभी मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लेकिन, सेमीफाइनल में दोनों ही वर्गों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। तीसरे स्थान के लिए बालिका वर्ग में गोरखपुर और लखनऊ के बीच मैच खेला गया। इस रोमांचक मैच में गोरखपुर की बालिका वर्ग की टीम ने लखनऊ को 56 के मुकाबले 58 बास्केट करके जीत दर्ज की और ब्रांच मेडल पर कब्जा किया। इसी तरह बालक वर्ग में तीसरे स्थान के लिए गोरखपुर और मेरठ के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गोरखपुर की टीम ने 70 के मुकाबले 51 बास्केट करके मैच को अपने नाम करते हुए ब्रांच मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की सफलता पर रविंद्र मेहरा, सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह, एनईआर के उप क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह, डॉ. राजेश यादव, डॉ. त्रिलोक रंजन, सुरेश सिंह, एमके शर्मा, स्कंद राय आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें