फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दुबई में हार्ट अटैक से झंगहा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई के एक कंपनी में पेंटर का करता था कार्य
विज्ञापन

ब्रम्हपुर (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र के राघोपट्टी पड़री गांव निवासी विनोद (43) की रविवार को हार्ट अटैक से दुबई में मौत हो गई। वह एक माह पूर्व परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दुबई गए थे। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

राघोपट्टी पड़री गांव निवासी विनोद कई वर्षों से विदेश में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। एक माह पहले वह दुबई के जवलाली स्थित दीपा कंपनी में पेंटर के रूप में कार्य करने के लिए गए थे। रविवार शाम करीब 6 बजे उनके परिवार को दुबई से फोन पर सूचना मिली कि उनकी तबीयत खराब है। कुछ ही देर बाद उनकी मौत की खबर मिली। बताया गया कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। इसके बाद पत्नी बबीता देवी, पुत्र विवेक और पुत्री खुशी रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें