फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देवरिया से तिलक लेकर आए लोगों से बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के तिलौली गांव में मंगलवार रात में देवरिया जिले से एक परिवार तिलक चढ़ाने आया था। लड़की वालों के पक्ष से कुछ लड़कियां भी आई थी। तिलक चढ़ने से पूर्व गांव के मनबढ़ युवकों ने देवरिया से आए लोगों के साथ बदसलूकी की। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। घटना को लेकर आक्रोशित लड़की पक्ष के लोग बिना तिलक चढ़ाए ही जाने लगे।
विज्ञापन


उसी के गांव के रहने वाले आईटीबीपी के डीआईजी अंगद प्रसाद यादव को सूचना दी गई। उन्होंने तत्काल चौरीचौरा के थानेदार संजय कुमार मिश्रा को सूचित किया। थानेदार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में पुलिस फोर्स भेज दिया। पुलिस फोर्स को ग्रामीणों ने पूरी बात बताई। पुलिस ने लड़की पक्ष को समझाया और आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इसके बाद तिलक का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुछ मनबढ़ नशेड़ी युवकों का एक गैंग है। गैंग के लोग किसी भी कार्यक्रम में विवाद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें