फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जामः चौराहों पर जुटे सिपाही तो दौड़ा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पिछले कुछ दिनों से शहर में लगातार जाम की समस्या झेल रहे गोरखपुरवासियों को मंगलवार को राहत मिली। सुबह से लेकर रात तक सड़कों पर गाड़ियां सरपट दौड़ती रहीं। सोमवार को जाम से सबक लेकर ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर सिपाहियों की संख्या बढ़ाई तब जाकर गाड़ियां रेंगी नहीं।
विज्ञापन




मोहद्दीपुर चौराहे पर पिछले कुछ दिनों में सबसे ज्यादा जाम लग रहा था। कुनराघाट से मोहद्दीपुर आने में वाहन चालकों को 20 मिनट तक लग जा रहे थे। मंगलवार को सुबह से ही मोहद्दीपुर चौराहे पर करीब 10 सिपाही लगे हुए थे। चारों मोड़ के किनारे एक सिपाही इसलिए खड़े रहे, ताकि कोई भी बायीं लेन को बाधित न कर सके।



इसका नतीजा ये हुआ कि गाड़ियां एक तरफ से सरपट निकलती रहीं। जब पूरी लेन खुली तो सारी गाड़ियां एक बार में ही निकल गईं। विश्वविद्यालय चौक पर भी मंगलवार को जाम की स्थिति नहीं बनी। महेवा मंडी के पास दोपहर में थोड़ी देर के लिए गाड़ियां रेंगती रहीं। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने वहां भी रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन




शाम को भी नहीं लगा जाम



शाम के समय रोजाना मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय चौक, कौवाबाग आदि चौराहों पर जाम लग जा रहा था। मंगलवार को ऐसा नहीं हुआ। मोहद्दीपुर चौराहे पर शाम 6:35 बजे गाड़ियां दौड़ती रहीं। कुनराघाट-मोहद्दीपुर लेन जब रुका तो पेट्राेल पंप के आगे तक गाड़ियां लग गईं। इसी बीच एक एंबुलेंस आ रही थी, बायीं लेन खाली होने की वजह से वह तुरंत निकल गई।



वर्जन



शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए चौराहों पर बड़ी संख्या में सिपाहियों को लगाया गया है। बायीं लेन को भी खाली कराया गया है। शहरवासियों को जाम में फंसना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन




- संजय कुमार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें