फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का तोहफा: नागपंचमी पर चिड़ियाघर जाने वालों के लिए खुशखबरी, खर्च करने होंगे बस इतने रुपये

Mon, 01 Aug 2022 04:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मंगलवार (2 अगस्त) को चिड़ियाघर आने वाले पयर्टकों(12 साल से अधिक और 18 साल तक) को 12.50 रुपये और 18 साल से अधिक उम्र के पयर्टकों को सिर्फ 25 रुपये चुकाने होंगे। इस संबंध में लिखित दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपंचमी के पावन पर्व पर योगी सरकार ने पूर्वांचलवासियों को खास सौगात दी है। नागपंचमी पर नाग देवता के दर्शन की प्राचीन परंपरा है। गोरखपुर के चिड़ियाघर में सर्पों, खासकर नाग देवता के दर्शन के लिए सरकार ने इस पर्व के दिन खिड़की से टिकट लेने पर 50 फीसदी की रियायत की घोषणा की है।

विज्ञापन


देशभर में नागपंचमी का त्योहार मंगलवार को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस खास मौके पर योगी सरकार ने शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर गोरखपुर) के टिकट का दाम आधा कर दिया है ताकि अधिक से अधिक लोग चिड़ियाघर जाकर नाग देवता (कोबरा) के दर्शन कर सकें।

मंगलवार (2 अगस्त) को चिड़ियाघर आने वाले पयर्टकों में 12 साल की उम्र से अधिक और 18 साल की उम्र तक के बच्चों के लिए 12.50 रुपये और 18 साल से अधिक उम्र के पयर्टकों को सिर्फ 25 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में लिखित दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। प्राणी उद्यान के निदेशक डॉ. एच राजा मोहन ने बताया कि शासन की अनुमति मिल चुकी है। मंगलवार को प्राणी उद्यान का प्रवेश शुल्क आधा लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें