फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिदके हाथी को काबू करने वाराणसी पहुंची गोरखपुर चिड़ियाघर की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। वाराणसी के रामनगर में रामलीला के दौरान बिदके हाथी को काबू करने के लिए गोरखपुर चिड़ियाघर की टीम को बुलाया गया है। उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल जरूरी दवाओं और ट्रैंक्विलाइजर गन के साथ रविवार रात रामनगर पहुंचा।
विज्ञापन

रामनगर में रामलीला के आयोजन के दौरान कई हाथी लाए गए थे। इनमें से एक हाथी करीब डेढ़ महीने पहले मदमस्त हो गया था। रामलीला के दौरान हाथी अचानक बिदक गया और उत्पात मचाने लगा। उसे संभालने की कोशिश कर रहे महावत पर भी उसने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। महावत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति को देखते हुए हाथी को नियंत्रित करने के लिए गोरखपुर चिड़ियाघर से विशेषज्ञ टीम की मदद मांगी गई।
इसके बाद डॉ. योगेश प्रताप सिंह की अगुवाई में चार सदस्यीय दल रविवार दोपहर बाद वाराणसी के लिए रवाना हुआ। टीम अपने साथ हाथी को शांत करने के लिए आवश्यक दवाएं और ट्रैंक्विलाइजर गन लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें