फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चिड़ियाघर का घायल पटौदी शेर वापस बाड़े में लौटा, देख सकेंगे बब्बर शेर

Mon, 06 Mar 2023 11:10 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

चार महीने पहले बाड़े के भीतर वह घायल हो गया था। इसकी जानकारी दो दिन बाद प्रबंधन को हो सकी। उसके तलवे में दो इंच का घाव हो गया था जिसके चलते चलना तो दूर खड़े होने में भी उसे दिक्कत आ रही थी। ऐसे में उसे इलाज के लिए बाड़े से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
चार माह बाद फिर चिड़ियाघर के बाड़े में वापस लैटा बब्बर शेर पटौदी..घायल होने के बाद चार महीने से चल रहा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार महीने बाद एक बार फिर से चिड़ियाघर का बब्बर शेर पटौदी लोगों के बीच में होगा। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है और घूम-टहल सकता है। दर्शकों द्वारा फेंके गए शीशे के टुकड़े से पटौदी घायल हो गया था। चिड़ियाघर में ही उसका इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


दरअसल, चार महीने पहले बाड़े के भीतर वह घायल हो गया था। इसकी जानकारी दो दिन बाद प्रबंधन को हो सकी। उसके तलवे में दो इंच का घाव हो गया था जिसके चलते चलना तो दूर खड़े होने में भी उसे दिक्कत आ रही थी। ऐसे में उसे इलाज के लिए बाड़े से हटा दिया गया था।

चिड़ियाघर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि घायल होने से शेर को बाड़े से हटा दिया गया था। पशु अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इस सप्ताह सोमवार को भी चिड़ियाघर खुला रहेगा। घूमने आने वाले दर्शक लुत्फ ले सकेंगे। बुधवार को इस बार साप्ताहिक बंदी रहेगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि घूमने आने वाले लोग बाड़े के अंदर किसी प्रकार का कोई सामान न फेंके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें