पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश सिंह को सम्मानित करते डीएफओ व निदेशक विकास यादव
- फोटो : अमर उजाला
शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान का तीसरा स्थापना दिवस बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव संजय कुमार श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि मुख्य वन संरक्षक भीमसेन सिंह, अपर निदेशक पशुपालन जीके सिंह रहे।
कार्यक्रम के संयोजक पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्राणी उद्यान के निदेशक विकास यादव के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में निखिल कुमार, रंगोली में आर्यन सरावगी एवं वैष्णवी शर्मा, स्केचिंग में कृष्ण वर्मा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।