बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर खड़े जिला जज, एसपी सिटी और अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के सूरजकुंड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में बुधवार को छापेमारी में बच्चों के पास से दो मोबाइल और चार्जर बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि वहां कार्यरत चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी मोबाइल फोन पहुंचाता है।
जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आदर्श श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार बिश्नोई ने छापेमारी की।
जांच में कर्मचारी की संलिप्तता पाई गई है। एसपी सिटी के अनुसार जांच टीम जल्द ही कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करेगी। ये बता दें कि इससे पहले 27 मार्च वर्ष 2023 को टीम के निरीक्षण के दौरान 25 मोबाइल फोन बरामद हुए थे।