फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन वर्ष का हुआ चिड़ियाघर, धूमधाम से मना स्थापना दिवस- इन्हें किया गया सम्मानित भी

Thu, 28 Mar 2024 01:22 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्राणी उद्यान के निदेशक विकास यादव के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में निखिल कुमार, रंगोली में आर्यन सरावगी एवं वैष्णवी शर्मा, स्केचिंग में कृष्ण वर्मा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन
पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश सिंह को सम्मानित करते डीएफओ व निदेशक विकास यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणि उद्यान का तीसरा स्थापना दिवस बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव संजय कुमार श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि मुख्य वन संरक्षक भीमसेन सिंह, अपर निदेशक पशुपालन जीके सिंह रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्राणी उद्यान के निदेशक विकास यादव के निर्देशन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में निखिल कुमार, रंगोली में आर्यन सरावगी एवं वैष्णवी शर्मा, स्केचिंग में कृष्ण वर्मा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्थापना दिवस के मौके पर कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
प्राणी उद्यान के कर्मचारी एवं अधिकारियों के बीच आयोजित स्लो साइकिल प्रतियोगिता में मुलायम सिंह और रस्साकसी में प्राणी उद्यान रेंज के दो को प्रथम पुरस्कार मिला। तृतीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर वन्यजीवों की देखरेख में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राणी उद्यान के 15 सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव संजय श्रीवास्तव ने वन्य प्राणियों की देखरेख में लगे विभिन्न कर्मियों को प्रशिक्षित किए जाने के लिए कार्यशाला का शुभारंभ किया। निदेशक विकास यादव ने प्राणी उद्यान की उपलब्धियों को बताते हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं उनका धन्यवाद प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में चारु चौधरी, रश्मि श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहीं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें