फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बोले ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री: सौर ऊर्जा उत्पादन का केंद्र बनेगा गोरखपुर, शासन को भेजी गई डीपीआर

Wed, 14 Sep 2022 10:53 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

राज्यमंत्री ने कहा कि बिजली चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं है। अभियंता व विजिलेंस की टीमें लगातार अभियान चलाएं। पुलिस की तरह सतत निगरानी करें। बांस बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि योजना शुरू करते समय जो अनुबंध की शर्तें थीं, उसी अनुसार काम होना चाहिए। इससे अलग काम हुए हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद सौर ऊर्जा उत्पादन का केंद्र बनेगा। इसकी डिटेल प्रोेजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बन गई है।  3200 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य है। यह कहना है यूपी सरकार के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का। वह मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर जोन ने सौर ऊर्जा केंद्र से जुड़ा ब्योरा उपलब्ध करा दिया है। अक्तूबर में ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। गलत बिजली बिल देने के मामलों पर राज्यमंत्री ने नाराजगी भी जताई और कहा कि उपभोक्ताओं के हित व बिलिंग व्यवस्था से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार-बार गलती करने वाली बिलिंग एजेंसियों को काली सूची में डाला जाएगा।

राज्यमंत्री ने कहा कि बिजली चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं है। अभियंता व विजिलेंस की टीमें लगातार अभियान चलाएं। पुलिस की तरह सतत निगरानी करें। बांस बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि योजना शुरू करते समय जो अनुबंध की शर्तें थीं, उसी अनुसार काम होना चाहिए। इससे अलग काम हुए हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सभी जिलों में मिल रही बेहतर बिजली
राज्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले बिजली प्रदेश के कुछ ही जिलों में मिलती थी, अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश को बिजली मिल रही है। कभी-कभी बिजली निगम के अभियंता फोन नहीं रिसीव कर पाते, ऐसी स्थिति में उपभोक्ता उनको मैसेज भेजें। अभियंता खुद उपभोक्ता से बात करेंगे। राज्यमंत्री ने कहा कि फोन पर शटडाउन देना गलत है। हाल के दिनों में निगम परिवार के कई सदस्य हादसे का शिकार हुए हैं। अभियंताओं के साथ बैठक कर इस पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।

बिजली घर की समस्या दूर की जाएगी
राज्यमंत्री ने रुस्तमपुर और रानीबाग उपकेंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने उपकेंद्र के अंदर तक गए कच्चे रास्ते की जानकारी ली। अभियंताओं ने बताया कि ज्यादा बारिश होने पर पानी भर जाता है। इससे कई बार बिजली आपूर्ति भी बंद करनी पड़ती है। कुछ तकनीकी कारणों से टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें