फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur : सीएम योगी आज करेंगे पहले हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, शुरुआती चरण में लगेंगी पांच मशीनें

Wed, 14 Sep 2022 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम चार बजे गोरखपुर के पहले हेल्थ एटीएम का शुभारंभ करेंगे। यह हेल्थ एटीएम चरगांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लगाया जा रहा है। इस मौके पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार बेहतरीन चिकित्सा एवं इससे संबंधित जांच की सुविधाएं देने के लिए सरकारी अस्पतालों को हाईटेक बना रही है। इसी क्रम में गोरखपुर के 23 सरकारी अस्पतालों में हेल्थ एटीएम स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। हेल्थ एटीएम के माध्यम से एक नमूने से मरीज की 59 जांचें हो सकेंगी। शुरुआती चरण में जिले को 10 मशीनें आवंटित हुई हैं, उनमें से पांच मिल गई हैं। 

हेल्थ एटीएम के जरिये होगी शरीर की स्क्रीनिंग
हेल्थ एटीएम के जरिये शरीर की स्क्रीनिंग होगी। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडीफैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास आदि की जांच करा सकेंगे। इसमें पैथोलॉजी टेस्ट भी हो सकेंगे, जिसमें ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल की जांच भी हो सकेगी। 
विज्ञापन


भविष्य में इसके जरिये डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था जांच, टाइफाइड, एचआईवी ईसीजी, टीएलसी, डीएलसी जैसे जांचें हो सकेंगी। सीएचसी चरगांवा के बाद सरदारनगर, जंगल कौड़िया, उरुवा और कौड़ीराम के स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें