फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी के बाद बदलेगा मौसम, मिलेगी कड़ाके की ठंड से निजात

Sun, 14 Feb 2021 08:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रविवार सुबह फिर से हल्का कोहरा हुआ, लेकिन इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। दिन चढ़ने के साथ-साथ पारा भी बढ़ता चला गया। वहीं शनिवार का तापमान 26 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बसंत पंचमी के बाद तापमान में इजाफा होगा।

विज्ञापन


अब कड़ाके वाली ठंडक के दिन खत्म हो चुके हैं। सुबह में हल्का कोहरा तो जरूर हो रहा है लेकिन ठंड भी काफी हद तक सामान्य हो चुकी है। हॉफ स्वेटर में भी काम चल जा रहा है। वहीं कई लोग तो सुबह के वक्त भी केवल शर्ट में नजर आने लगे हैं। दरअसल सुबह का पारा 11 डिग्री के पार पहुंच रहा है, वहीं दिन का पारा 26 डिग्री के आसपास रह रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया।

गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि शहर के बाहरी इलाकों में तो अब भी घना कोहरा हो रहा है, लेकिन न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बसंत पंचमी के बाद तो तापमान में और इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें