फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम: खिली धूप में लोगों ने खूब उठाया छुट्टी का मजा, 13 हजार से अधिक लोग पहुंचे चिड़ियाघर

Sun, 26 Dec 2021 11:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

शनिवार को काफी संख्या में लोग क्रिसमस की छुट्टी का आनंद उठाने के लिए, पार्कों से लेकर चिड़ियाघर तक जा पहुंचे।
विज्ञापन
मौसम और छुट्टी का मजा लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में दिन में धूप खिली रहने से शनिवार को लोगों ने क्रिसमस की छुट्टी का जमकर लुत्फ उठाया। हालांकि, शाम के बाद सिहरन बढ़ने लगी। वहीं, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।  

विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही आकाश साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता चला गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंचा। काफी संख्या में लोग क्रिसमस की छुट्टी का आनंद उठाने के लिए, पार्कों से लेकर चिड़ियाघर तक जा पहुंचे। इतनी संख्या में लोग परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए, निकले कि कई इलाकों में सड़कों पर लंबा जाम लग गया।

दोपहर बाद से शाम तक ऐसी स्थिति बनी रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के गोरखपुर पहुंचने की वजह से 28 दिसंबर की रात से गोरखपुर में मौसम बदलेगा। 28, 29 और 30 दिसंबर को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

चिड़ियाघर: छुट्टी के दिन उमड़ी भीड़, 13 हजार से अधिक लोग आए

क्रिसमस का मौका और छुट्टी का दिन, ऐसे में शनिवार को 13 हजार से अधिक लोग गोरखपुर चिड़ियाघर घूमने पहुंचे। इनमें शहर व ग्रामीण इलाके के 30 विद्यालयों के बच्चे भी शामिल थे। निदेशक एच राजामोहन ने बताया कि शनिवार को 13878 दर्शकों ने टिकट खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें