फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: चटख धूप के साथ हवा के झोंकों ने माघ में कराया फागुन का एहसास, पतझड़ जैसे बनी स्थिति

Sat, 03 Feb 2024 10:23 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। रविवार और सोमवार को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
पंतपार्क में झूले का आनंद लेते बच्चे - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर मौसम में लगातार बदलाव जारी है। मौसम में यह बदलाव माघ में फागुन का एहसास करा रहा था। वहीं, शुक्रवार को दिन में चटख धूप के साथ तेज हवा के बीच पेड़ से पत्तों के टूट कर गिरने से पतझड़ जैसे स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली। पिछले कई दिनों के बाद आकाश पूरी तरह से साफ रहा। कोहरा नहीं छाया। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ता चला गया। जहां न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं दिन चढ़ने के साथ अधिकतम तापमान बढ़कर 24.3 डिग्री पहुंच गया। हालांकि अधिकतम तापमान सामान्य अधिकतम तापमान के बराबर रहा।

वहीं, बृहस्पतिवार को दिन में बदली छाए रहने के बाद शाम को बूंदाबांदी की वजह से ठंड बढ़ गई थी। दूसरे दिन ही शुष्क होने से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह ही चटख धूप निकलने के साथ हवा चलने से पेड़ से पत्ते झड़ने लगे। चटख धूप और पेड़ से पत्तों का टूट कर गिरता देख लोग माघ में ही फाल्गुन माह का एहसास करने लगे।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। रविवार और सोमवार को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें