पोषण पखवारा में शानदार प्रदर्शन करने पर सीडीओ ने किया सम्मानित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पोषण पखवाड़ा में गोरखपुर राज्य में प्रथम स्थान में आया है। इसे लेकर विकास भवन में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
उधर विकास भवन में स्वयं सहायता समूह ने प्रदर्शनी लगाई और रेसिपी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को विकास भवन में हुए कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें कई प्रश्न पूछे गए।