फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: पास करने के लिए विद्यार्थियों ने छह घंटे किया हंगामा, फेल होने से फूटा गुस्सा

Thu, 06 Apr 2023 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट एंड्रयूज कॉलेज, डीएवी कॉलेज, बीआरडी कॉलेज देवरिया के बीएससी तृतीय वर्ष के 100 से अधिक छात्र वार्षिक परीक्षा में फेल हो गए। इन छात्रों ने बैक पेपर दिया, लेकिन फिर फेल हो गए।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालयों के छात्रों ने वार्षिक परीक्षा के बाद बैक पेपर में भी फेल होने पर बुधवार को प्रशासनिक भवन पर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने उत्तीर्ण करने की मांग को लेकर करीब छह घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया और परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को घेरे रखा। देर शाम मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने तीन छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसपी सिटी को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबद्ध सेंट एंड्रयूज कॉलेज, डीएवी कॉलेज, बीआरडी कॉलेज देवरिया के बीएससी तृतीय वर्ष के 100 से अधिक छात्र वार्षिक परीक्षा में फेल हो गए। इन छात्रों ने बैक पेपर दिया, लेकिन फिर फेल हो गए। वह अब उत्तीर्ण करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि कॉपी जांचने में लापरवाही बरती गई।

बुधवार को बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर पहुंचे और छात्रनेता आदित्य शुक्ला के नेतृत्व में मुख्य द्वार से नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। परीक्षा नियंत्रक को कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पत्नी को चादर चढ़ाने भेजा दरगाह, पिता ने झूठी शान के लिए बेटी को उतारा मौत के घाट




 

Trending Videos
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने आश्वस्त किया कि कुछ छात्रों की काॅपियों को वे दिखा देंगे। ताकि मूल्यांकन का पता चल सके। इसके बाद छात्र हटे। देर शाम मुख्य नियंता ने एसपी सिटी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा।

कहा कि सत्यम गोस्वामी, आदित्य शुक्ला व प्रतीक तिवारी अव्यवस्था पैदा कर रहे हैं। दबाव बना रहे हैं कि उन्हें पास कर दिया जाए, जो कि आपराधिक कृत्य है। मुख्य गेट भी बंद करके व्यवधान पैदा किया गया, जबकि परीक्षा के चलते धारा 144 लागू है। किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन पर रोक लगी है। अव्यवस्था पैदा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए।

परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों ने उनके कार्यालय के सामने चार से पांच घंटे तक धरना दिया जिसके कारण कार्य प्रभावित रहा। प्रदर्शन करने वालों में ऋषभ सिंह, हिमांशु जायसवाल, काजल सिंह, मुस्कान मद्धेशिया, नीतीश यादव, अनामिका तिवारी, निशा राजभर, नेहा मिश्रा, शिवम कुमार, आकाश मिश्रा, सुमित यादव आदि मौजूद रहे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें