फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: लापरवाही पर 204 महाविद्यालयों को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

Wed, 08 Nov 2023 04:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोविवि प्रशासन ने जारी नोटिस में दो तरह की सूची को शामिल किया गया है। पहली सूची उन 130 कॉलेजों की है, जिन्होंने प्रायोगिक एवं मौखिक के अंक को ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। दूसरी सूची में वे 204 कॉलेज शामिल हैं, जिन्होंने ये अंक अपलोड नहीं किया है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध 204 महाविद्यालयों को परीक्षा विभाग से नोटिस जारी किया गया है। कॉलेजों को दो दिन में प्रायोगिक, मौखिक या आंतरिक के अंक पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। चेतावनी भी दी गई है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गोविवि से संबद्ध कॉलेजों के स्नातक से लेकर परास्नातक तक के पिछले सत्र के कई परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए जा सके हैं। परिणामों के लिए छात्र बार-बार कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक के चक्कर लगा रहे हैं। कॉलेजों को बार-बार फोन करके बताए जाने के बाद भी किसी कॉलेज ने प्रायोगिक और मौखिक तो किसी ने आंतरिक के अंक अभी तक विश्वविद्यालय को उपलब्ध नहीं कराया है।

इसे देखते हुए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने भी सख्त रुख अपनाया है। गोविवि प्रशासन ने जारी नोटिस में दो तरह की सूची को शामिल किया गया है। पहली सूची उन 130 कॉलेजों की है, जिन्होंने प्रायोगिक एवं मौखिक के अंक को ऑनलाइन अपलोड कर दिया है। दूसरी सूची में वे 204 कॉलेज शामिल हैं, जिन्होंने ये अंक अपलोड नहीं किया है। कुल 204 महाविद्यालयों की लॉगिन पर विस्तृत विवरण अपलोड कर उन्हें दो दिन में अंक पूरित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नवाबों के शहर को भा गया गोरक्षनगरी का टेराकोटा, खादी महोत्सव में लगा है स्टॉल

विज्ञापन

समस्या पर परीक्षा विभाग में करें संपर्क

परीक्षा नियंत्रक ने नोटिस में कहा है कि उक्त अंकों को विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करने में कोई समस्या आ रही है तो वे परीक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय आकर अंकों को अपलोड करना सुनिश्चित करें।

गोविवि परीक्षा नियंत्रक डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि गोविवि से संबद्ध 204 कॉलेजों को नोटिस जारी कर अंक अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षाफल न घोषित होने या अपूर्ण घोषित होने की जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालयों की होगी। ऐसे कॉलेजों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जा सकती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें