दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 23 फरवरी से सभी परीक्षाएं शिक्षा संकाय परिसर में होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा स्थल में बदलाव किया है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने दी है।
रक्षा अध्ययन की प्रायोगिक परीक्षा 27 को
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के बीए, बीएससी प्रथम सेमेस्टर (सीबीसीएस पैटर्न) के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से होगी। यह जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने दी है।
एमए हिंदी द्वितीय सेमेस्टर की कक्षाएं प्रारंभ
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में एमए द्वितीय सेमेस्टर की कक्षाएं 22 फरवरी से प्रारंभ हो गई हैं। विभागाध्यक्ष प्रो दीपक त्यागी ने बताया कि विभाग के नोटिस बोर्ड पर कक्षाओं की समय सारिणी चस्पा की गई है। नियमित कक्षाओं का संचालन समय सारिणी के अनुसार होगा।