फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, जानिए क्या है आखिरी तारीख

Fri, 23 Jul 2021 01:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 22 जुलाई निर्धारित थी। आवेदन की प्रक्रिया 28 मई से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण और विद्यार्थियों की सुविधा के मद्देनजर गोविवि में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पांच अगस्त तक किए जा सकेंगे। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त कर दी गई है।
विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 22 जुलाई निर्धारित थी। आवेदन की प्रक्रिया 28 मई से शुरू हुई थी। प्रवेश परीक्षा 12 से 30 अगस्त के बीच आयोजित होगी। परीक्षा से जुड़ी जानकारी http://ddugorakhpur.com/entrance21/ लिंक से हासिल की जा सकती है। विदेश के साथ-साथ 27 राज्यों से अब तक 82749 से अधिक अभ्यर्थियों ने 142 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया है। स्नातक के विभिन्न कोर्स में अब तक 61512, परास्नातक में 10082, स्व-वित्तपोषित कोर्स के लिए 1124 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें