फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म में शुल्क को लेकर संशय

Wed, 27 Apr 2022 02:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कुछ छात्रों ने 250 रुपये विलंब शुल्क तो कुछ ने बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन भरा आवेदन, अब विलंब शुल्क वापस होने पर परीक्षा शुल्क जमा नहीं करेंगे महाविद्यालय।

 
विज्ञापन
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सीबीसीएस पैटर्न पर स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष के दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा शुल्क को लेकर महाविद्यालयों में संशय की स्थिति है। कुछ छात्रों का परीक्षा फॉर्म 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ जमा हुआ है तो किसी से कोई शुल्क नहीं लिया गया। ऐसे में स्व वित्तपोषित महाविद्यालयों ने अब निर्णय लिया है कि जब तक विलंब शुल्क वापस नहीं लिया जाता वे परीक्षा शुल्क जमा नहीं करेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, सीबीसीएस पैटर्न के अंतर्गत दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा के संबंध में 14 अप्रैल को विवि प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसके मुताबिक 20 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना था। 21 से 27 अप्रैल तक 250 रुपये विलंब शुल्क और 28 अप्रैल से 4 मई तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ जमा किया जाना था। स्व वित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक महासभा के महामंत्री डॉ. सुधीर राय ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा समय से फीस नहीं जमा किए जाने के कारण स्व वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्रबंधन ने 18 अप्रैल को विवि प्रशासन से मुलाकात कर विलंब शुल्क को खत्म किए जाने की मांग की थी।

उनका दावा है कि विवि प्रशासन ने आश्वासन दिया था। 21 अप्रैल से लेट फीस लगने के कारण कॉलेजों ने परीक्षा फॉर्म भरना बंद कर दिया था। इस बीच 25 अप्रैल को महाविद्यालयों द्वारा चेक किए जाने पर परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के जमा होता जाया गया। इसे देखते हुए कॉलेज एक दूसरे से संपर्क कर ऑनलाइन शुल्क जमा करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति को धन्यवाद देते ही लगने लगा विलंब शुल्क
डॉ. सुधीर राय ने कॉलेज प्रबंधकों के व्हाट्सएप ग्रुप (जिसमें कुलपति विवि के प्रशासनिक अधिकारी और मीडियाकर्मी भी जुड़े हैं) उसमें कुलपति और विवि प्रशासन के प्रति दोपहर 1:32 बजे विलंब शुल्क वापस लेने के लिए आभार व्यक्त किया। उसके बाद अपराह्न करीब सवा चार बजे उन्होंने पुन: सभी कॉलेजों को आगाह किया कि कोई परीक्षा शुल्क न जमा करें, अब विलंब शुल्क लगने लगा है। उन्होंने ग्रुप में दो स्क्रीनशॉट भी डाला है। उनका दावा है कि मंगलवार को अपराह्न 3:48 बजे तक बिना विलंब शुल्क जमा हुआ है। जबकि, 3:52 बजे के बाद विलंब शुल्क लगने लगा।

21 अप्रैल से विलंब शुल्क के साथ ही स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है। परीक्षा शुल्क के निर्धारण के पुराने आदेश में कोई संशोधन नहीं किया गया है। विलंब शुल्क नहीं लगने और फिर लगने की जानकारी मुझे नहीं है। - डॉ. अमरेंद्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक, डीडीयू

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें