फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: अधूरे परीक्षा परिणाम के बीच होगा का डीडीयू दीक्षांत समारोह, अभी तक नहीं निकल सका रिजल्ट

Sat, 16 Sep 2023 03:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

विश्वविद्यालय से जुड़े जिम्मेदारों की मानें तो राजभवन से दीक्षांत की तिथि आने के बाद आनन-फानन तैयारी की जा रही है। ऐसे में जिन विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है, उनके टॉपर्स को दीक्षांत में गोल्ड मेडल के लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 42वां दीक्षांत समारोह आधे-अधूरे परीक्षा परिणाम के बीच आयोजित होने जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के परास्नातक के किसी भी पाठ्यक्रम का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से उन विषयों के टॉपर्स की दौड़ में शामिल विद्यार्थी दीक्षांत में गोल्ड मेडल नहीं मिल पाने से मायूस हैं। उनका कहना है कि अगर समय से परीक्षा परिणाम निकल गया होता उन्हें भी दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के हाथों मेडल पाने का अवसर मिल सकता था।

विज्ञापन


किसी भी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह वहां के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष महत्व रखता है। लेकिन, गोरखपुर विश्वविद्यालय में ऐसा नहीं दिख रहा है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के अधिकतर पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं हो पाया है। जबकि नए सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया अभी चल रही है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर: पहले की यू-ट्यूबर से दोस्ती, फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगी रंगदारी
विज्ञापन


शैक्षणिक सत्र 2022 का दीक्षांत समारोह अभी ढाई माह पहले 28 जून को आयोजित किया गया। इसमें 46 टॉपर्स को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इस बार महज 10 टॉपर्स के साथ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। अन्य विषयों का परीक्षा परिणाम नहीं निकल पाने के चलते उन विषयों के टॉपर्स तय नहीं हो सके हैं।

परास्नातक के किसी भी पाठ्यक्रम एवं स्नातक के एक पाठ्यक्रम बीसीए का अभी परीक्षा परिणाम नहीं निकल सका है। इससे उन विषयों में टॉपर्स की दौड़ में शामिल छात्र-छात्राएं मायूस हैं।

इसे भी पढ़ें: एमएमएमयूटी: दीक्षांत में आईटीआई के प्रबंध निदेशक राजेश राय होंगे मुख्य अतिथि, अतिथियों का नाम जारी

विज्ञापन

दीक्षांत में स्नातक के इन विषयों के तय हुए हैं टॉपर्स

गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्नातक में संचालित 11 पाठ्यक्रमों में से अभी एक पाठ्यक्रम बीसीए का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पाया है। बीए, बीएससी, बीए/बीएससी (गणित), बीएससी गृहविज्ञान, बीएससी कृषि, बीकॉम, एलएलबी, बीए एलएलबी विषय के टॉपर्स का चयन किया गया है। इसमें बीए में तीन टॉपर्स का चयन किया गया है।

इसे भी पढ़ें: नेपाल बॉर्डर: नोमेंस लैंड से हटेगा भूमाफिया का कब्जा, अपना ठिकाना बनाएगी एसएसबी

अगले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे वंचित टॉपर्स
विश्वविद्यालय से जुड़े जिम्मेदारों की मानें तो राजभवन से दीक्षांत की तिथि आने के बाद आनन-फानन तैयारी की जा रही है। ऐसे में जिन विषयों का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है, उनके टॉपर्स को दीक्षांत में गोल्ड मेडल के लिए चिह्नित किया गया है। जिन विषयों का परीक्षा परिणाम बाद में घोषित होगा, उनके टॉपर्स को अगले दीक्षांत समारोह में मेडल के लिए शामिल किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें