फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: छात्रों को एम्स के डॉक्टर बताएंगे नर्सिंग के नुस्खे, एक साथ करेंगे काम

Tue, 03 Oct 2023 02:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि एम्स के साथ मिलकर शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों को आदान-प्रदान करने पर विचार किया जा रहा है। इसे लेकर एम्स से बातचीत हुई है। जल्द ही दोनों संस्थान अनुबंध कर इस दिशा में कार्य शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विश्वविद्यालय एम्स गोरखपुर के साथ मिलकर शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आदान-प्रदान करने के साथ ही एक साथ काम करेंगे। इसे लेकर दोनों संस्थाओं के बीच जल्द अनुबंध होने जा रहा है। गोविवि में शुरू होने वाले फार्मेसी में भी एम्स के डॉक्टर नर्सिंग के नुस्खे सिखाएंगे।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय अपनी शैक्षणिक एवं शोध को उच्च गति प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। इस कड़ी में वह एम्स से मिलकर शोध एवं शैक्षणिक दिशा में काम करने जा रहा है। इसे लेकर दोनों संस्थाओं के बीच बातचीत चल रही है। दोनों संस्थाएं साथ मिल कर जन उपयोगी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शोध को आगे बढ़ाएंगे जबकि शैक्षणिक दिशा में भी एक-दूसरे की मदद करेंगे।

हाल ही में हुए गोविवि के कार्य परिषद की बैठक में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के अंतर्गत फार्मेसी कोर्स के संचालन पर निर्णय लिया गया है। इस फार्मेसी कोर्स के संचालन में भी एम्स के अनुभवी डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गाड़ियों के धुएं से नहीं निकलेंगे कार्बन-सल्फर, चैंबर में ही बन जाएगी स्याही
 

जन उपयोगी शोध पर एक साथ करेंगे काम

गोविवि और एम्स जनता या समाज से जुड़े मुद्दे पर एक साथ काम करेंगे। दोनों संस्थान आसपास क्षेत्रों की जनसमस्याओं पर साथ मिलकर शोध कार्य करेंगे। जिससे शोध की जनोपयोगिता सिद्ध हो सके। शोध का फायदा समाज को मिल सके, इस दिशा में दोनों संस्थान मिलकर काम करने का निर्णय लिए हैं।

इसे भी पढ़ें: देवरिया नरसंहार में घायल बच्चे का बीआरडी में चल रहा इलाज, सीएम योगी ने मिलकर जाना हाल
विज्ञापन

दोनों संस्थाओं के बीच हो चुकी है बातचीत

गोविवि की कुलपति प्रो. पूनम टंडन और एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर के बीच बातचीत हो चुकी है। दोनों संस्थानों की प्रमुख ने साथ मिलकर शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग करने की सहमति जताई है। संभावना है कि जल्द ही दोनों संस्थानों के बीच अनुबंध कर लिया जाएगा।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि एम्स के साथ मिलकर शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों को आदान-प्रदान करने पर विचार किया जा रहा है। इसे लेकर एम्स से बातचीत हुई है। जल्द ही दोनों संस्थान अनुबंध कर इस दिशा में कार्य शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें