फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खेत में मेंड़ बांधने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम कुरसा की घटना, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के कुरसा गांव में खेत में मेंड़ बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर चार-चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुरसा गांव निवासी सुजीत कुमार बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे अपने खेत में मेंड़ बांध रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी राजन की पत्नी लीलावती देवी, रामभरत, उसका भाई विपिन और राजन की बेटी नीतू गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां आशा देवी और पिता शिवबचन को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष की लीलावती देवी का कहना है कि खेत में मेंड़ बांधने का विरोध किया तो सुजीत, सुनील, राम मूरत व शिवचरन ने उन्हें लाठी-डंडे से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे राम भरत, विपिन और बेटी नीतू को भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

एसओ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें