फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, आज गोरखपुर में इन सड़कों का रहेगा रूट डायवर्जन

Fri, 01 Jan 2021 12:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक जनवरी यानी आज नए साल के उत्सव को देखते हुए गोरखपुर के यातायात में बदलाव किया गया है। शहर की सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सुबह छह बजे से रात्रि दस बजे तक वाहनों का संचालन बदले नियम के तहत होगा। 

विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर पर यातायात व्यवस्था

  • बरगदवां से आने वाले सभी वाहन औद्योगिक संस्थान मोड़ से मुड़कर रामनगर चौराहे, नकहा ओवरब्रिज, फर्टिलाइजर, खजांची होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों के वाहन औद्योगिक संस्थान रोड के दोनों तरफ पार्क कराए जाएंगे।
  • सोनौली फरेन्दा की तरफ जाने वाले सभी चार पहिया वाहन एवं बसें मोहद्दीपुर, कौवाबाग, पादरी बाजार, खजांची, स्पोर्ट्स कॉलेज रोड, बरगदवा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • धर्मशाला से बरगदवां की तरफ जाने वाले सभी ऑटो/जीप/मैजिक (सार्वजनिक वाहन) जटाशंकर गली से बाएं मुड़कर गंगेज चौराहा, दुर्गाबाड़ी, सुरजकुंड ओवरब्रिज, ग्रीन सिटी मोड़ होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे। इसी रास्ते बरगदवा से ग्रीन सिटी मोड़ होते हुए धर्मशाला की तरफ आएंगे।
  • धर्मशाला से बरगदवा की तरफ जाने वाले प्राइवेट चार पहिया वाहनों को जेपी हॉस्पिटल गली से दुर्गाबाड़ी रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो सुरजकुंड ओवरब्रिज होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। गोरखनाथ मंदिर दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों के चार पहिया वाहनों की पार्किंग आरपीएफ ग्राउंड जेपी हॉस्पिटल के पास कराई जाएगी।
  • रामनगर चौराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
विज्ञापन

रामगढ़ ताल/नौकायन केंद्र पर यातायात व्यवस्था

  • कोई भी दो पहिया वाहन या चार पहिया वाहन सर्किट हाउस गेट से आगे नहीं जाएंगे। अपने वाहनों को नुमाइश ग्राउंड की पार्किंग में पार्क करेंगे।
  • बौद्ध संग्रहालय एवं तारामंडल की तरफ से आने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन सर्किट हाउस रोड पर नहीं आएंगे। ये वाहन बौद्ध संग्रहालय एवं तारामंडल रोड पर सड़क के किनारे पार्क कराए जाएंगे।
  • नौकायन केंद्र/रामगढ़ ताल पर अत्यधिक भीड़ होने की दशा में समस्त दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को पैडलेगंज चौराहा एवं हनुमान मंदिर तिराहा (निकट रामगढ़ ताल चौकी) से डायवर्ट किया जाएगा।

विजय चैराहा/बैंक रोड पर यातायात व्यवस्था
  • अग्रसेन तिराहा से विजय चौक की ओर ऑटो रिक्शा/लोडर नहीं जाएंगे।
  • गणेश चौराहा से चार पहिया/ऑटो/ई-रिक्शा/लोडर विजय चौराहा की ओर नहीं जाएंगे।
  • सुमेर सागर से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया/ऑटो/ई-रिक्शा/लोडर नहीं जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें