फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : 10 माह बाद यूपी के इस जिले में नहीं मिला कोविड का एक भी मरीज, विभाग ने ली राहत की सांस

Thu, 25 Feb 2021 09:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच 10 महीने के बाद गोरखपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार को जिले में एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला है। करीब एक हजार से अधिक नमूनों की जांच भी पिछले 24 घंटे के अंदर की गई है। ऐसे में विभाग ने राहत की सांस ली है। क्योंकि अब तक पिछले साल 26 जुलाई के बाद से हर दिन कोविड के मरीज जिले में मिलते रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले में पहला केस पिछले साल 26 जुलाई को उरुवा के हाटा बुजुर्ग के रहने वाले 49 वर्षीय व्यक्ति के रूप में मिला था। व्यक्ति दिल्ली से आया था। ठीक होने के एक सप्ताह बाद व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। इस दिन के बाद से 23 फरवरी तक लगातार कोविड के मरीज मिलते रहे हैं।

अगस्त और सितंबर माह में तो स्थिति ऐसी हो गई थी कि हर दिन मरीजों का आंकड़ा 200 के पार जा रहा था। यहां तक की सबसे अधिक 420 मरीज भी जिले में मिल चुके हैं। इसके बाद से विभाग के सामने कई मुश्किलें खड़ी हो गई थीं। लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे मरीजों की संख्या कम होती गई।
विज्ञापन


जनवरी में आंकड़ा दहाई के अंदर आ गया था। फरवरी महीने में तो 10 फरवरी से इक्का-दुक्का ही मरीज मिलते रहे हैं। इस बीच 24 फरवरी को पहला ऐसा दिन था जिस दिन एक भी केस नहीं मिले।
 
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब एकदम कम हो चुकी है। 10 माह में पहला ऐसा दिन है कि एक भी कोविड का मरीज नहीं मिला है। यह आने वाले दिनों के लिए अच्छा संकेत है। अगर यही क्रम बरकरार रहता है तो जल्द ही जिले को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें