फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में दो दिन से लापता किशोर और किशोरी का कुआनो नदी में मिले शव

Wed, 24 Feb 2021 11:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
विज्ञापन
कुआनो नदी में मिले शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोतवाली इवाके के भदेश्वरनाथ मंदिर के पीछे देवनाथ घाट के पास कुआनो नदी में 16 और 17 वर्षीय लड़के-लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


दोनों 21 फरवरी से लापता थे, मगर पुलिस को सूचना नहीं दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। किशोर की शिनाख्त अरविंद पुत्र सोहनलाल निवासी पिपरा राम किशुन थाना पुरानी बस्ती और किशोरी की पहचान शम्मी पुत्री राजेन्द्र निवासी जिगिना थाना कोतवाली के रूप में हुई। 

मौके पर पहुंचे कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने बताया कि पंचनामा में किसी तरह की चोट जाहिर नहीं हुई है। समाचार लिखे जाने तक किशोरी के परिजनों का इंतजार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें