फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: कल से शुरू होगी लखनऊ की उड़ान, सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी

Sat, 27 Mar 2021 09:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • नए एयरपोर्ट टर्मिनल की आधारशिला भी रखेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • 72 सीट वाला एयर इंडिया का विमान रोजाना भरेगा लखनऊ के लिए उड़ान
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मार्च को गोरखपुर से शुरू हो रही लखनऊ की उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही 26.87 करोड़ की लागत से बनने वाले नए टर्मिनल की आधारशिला भी रखेंगे। इसकी क्षमता 350 यात्रियों की होगी। करीब दो साल में इस टर्मिनल के बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस टर्मिनल के निर्माण के बाद यात्रियों को तो सहूलियत होगी ही गोरखपुर से उड़ानों की संख्या भी बढ़ जाएगी। दोनों ही कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रुप देने में एयरपोर्ट व जिला प्रशासन जुटा है।  

उधर, नई दिल्ली से गोरखपुर आने वाला एयर इंडिया का 72 सीट वाला विमान ही लखनऊ जाएगा। दिन में 11.30 बजे नई दिल्ली से उड़ान भरकर दोपहर 1.30 बजे यह विमान गोरखपुर पहुंचेगा। दोपहर 2.00 बजे उड़ान भरकर 3.00 बजे लखनऊ पहुंचेगा, आधे घंटे वहां रुकने के बाद फिर 4.30 बजे लखनऊ से गोरखपुर आएगा। करीब आधे घंटे के अंतराल के बाद वही विमान शाम 5.00 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन


लखनऊ पहुंचने वाले यात्रियों का होगा जोरदार स्वागत
रविवार को पहली फ्लाइट से गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने वाले यात्रियों का दोपहर तीन बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत होगा। इस दौरान राज्य सरकार के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें