फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोरखपुर में घर से 15 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी, छठ पर्व मनाने गांव गया था पूरा परिवार

Sun, 15 Nov 2026 01:35 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पंद्रह लाख नगदी समेत साठ लाख रूपये के सोने के जेवरात चोरों ने चोरी कर लिए। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पांडेय कालोनी में यह घटना हुई।
विज्ञापन
घर में फैला पड़ा सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर से 15 लाख रुपये नकद और 400 ग्राम सोने के जेवरात उड़ा लिए। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 55 से 60 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


यह घटना शनिवार की रात जंगल अयोध्या प्रसाद के निकट पांडेय कालोनी स्थित शकुंतला निवास में हुई। चोरों ने अलमारी और तिजोरी का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। बेलघाट थाना क्षेत्र के डकई निवासी सूरज पांडेय और विपुल पांडेय इस मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे राधेश्याम पांडेय के पुत्र हैं। 

घटना के समय सूरज पांडेय अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाने गांव गए हुए थे। शनिवार शाम करीब 6 बजे वे गांव के लिए निकले थे। रविवार सुबह करीब 7 बजे सूरज पांडेय को मोबाइल पर घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रामगढ़ताल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। डॉग स्क्वाड ने भी घटनास्थल पर खोजबीन की।
विज्ञापन
Trending Videos

पीड़ित परिवार और उनकी पृष्ठभूमि

सूरज पांडेय और विपुल पांडेय रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पांडेय टोला निकट जंगल अयोध्या प्रसाद के पास मकान बनवाकर रहते हैं। विपुल दुबई में एक कारोबार चलाते हैं। सूरज पांडेय ने बताया कि कैंपियरगंज में उनकी शराब की दो दुकानें हैं। परिवार छठ पर्व मनाने के लिए गांव गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया।

 
विज्ञापन

चोरी का विवरण और पुलिस की कार्रवाई

चोरों ने अलमारी और लॉकर तोड़कर लगभग 15 लाख रुपये नकद चुराए। इसके साथ ही 400 ग्राम सोने के जेवरात भी ले गए। इन जेवरात की कीमत लगभग 55 से 60 लाख रुपये आंकी गई है। परिजनों की सूचना पर रामगढ़ताल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। डॉग स्क्वाड टीम ने भी चोरी के सुराग खोजने का प्रयास किया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें