फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी से विवाद चल रहा था विवाद, गोरखपुर में ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर दे दी जान

Sun, 15 Nov 2026 01:29 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

यूपी के गोरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के फुलवरिया में शनिवार देर रात घरेलू विवाद के बाद एक ठेकेदार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक की पहचान 47 वर्षीय अजीत सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद अजीत कमरे में चले गए और खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो अजीत खून से लथपथ हालत में पड़े थे। परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही रामगढ़ताल थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद के चलते आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

 
विज्ञापन

सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि ठेकेदार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी है। पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। घटना के पीछे की वास्तविक वजह और विवाद के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें