फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर सोनौली मार्ग बनेगा सिक्स लेन, दो हजार एकड़ में विकसित होगा स्पेशल इकोनॉमिक जोन

Thu, 05 Mar 2020 02:30 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन। (file) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर सोनौली रोड को सिक्स लेन किया जाएगा। इससे आवागमन के साथ निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। गोरखपुर से सोनौली रोड पर लगभग दो हजार एकड़ में एसईजेड (स्पेशल इकोनॉमिक जोन) विकसित किया जाएगा। उक्त बातें डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने कहीं।
विज्ञापन


बुधवार को राजेंद्र नगर स्थित उद्योग भवन में वाणिज्य मंत्रालय और चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की पोटेंशियल एक्सपोर्ट का हब बैठक था। उन्होंने कहा कि पूरे देश से लगभग 162 वस्तुओं का निर्यात नेपाल में होता है। इसमें यूपी का हिस्सा भी दस फीसदी है। इस प्रतिशत के आंकड़े को बढ़ाने की जरूरत है। प्रशासन अपने स्तर पर गोरखपुर सोनौली रोड पर चिलुआताल से आगे दो हजार एकड़ में स्पेशल इकोनॉमिक जोन विकसित करने की योजना तैयार कर चुका है। जमीन चिह्नित करनी बाकी है।

जल्द ही इसे भी कर लिया जाएगा। वाणिज्य मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर जनरल फारेन ट्रेड अमित किशोर ने उद्यमियों से गोरखपुर से नेपाल समेत अन्य जगहों पर निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजीत सरिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कहा कि गोरखपुर से कपड़ा और धागा निर्यात होता है। टेराकोटा के निर्यात को लेकर भी संभावनाएं अधिक हैं। इस दौरान चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, प्रवीण मोदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें