पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टनगर तक बन रही सिक्सलेन सड़क परियोजना का निर्माण कार्य तय समय सीमा बीतने के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। वर्ष 2025 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन काम में लगातार देरी के चलते समय सीमा बढ़ानी पड़ी।
गोपलापुर ढाले से आगे फ्लाईओवर के किनारे सड़क और नाले का निर्माण अभी भी अधूरा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसाार, यहां गैस चेंबर आने की वजह से कार्य में बाधा उत्पन्न हुई, जिसके कारण काम समय पर पूरा नहीं हो सका। अधूरे निर्माण के चलते इस हिस्से में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। खासकर एसबीआई के सामने सड़क और नाले का कार्य अधूरा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।