फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के बीच सीएम योगी ने किया था वर्चुअल शिलान्यास, तीन महीने बाद भी सड़क बनने का है इंतजार

Sat, 23 Jan 2021 01:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकरीबन साढ़े तीन महीने पहले जिन सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया था, आज भी उनके बनने का इंतजार है। खस्ताहाल सड़कों से लोग परेशान हैं। सबसे खराब स्थिति ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बनाई जाने वाली सड़कों की है।
विज्ञापन


आठ अक्तूबर 2020 को ढोल-नगाड़ों के बीच मुख्यमंत्री ने करीब 101 करोड़ रुपये की लागत से 165 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया था। इस कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक बताया था। शहर के विभिन्न स्थानों आम जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया था। इनमें धर्मशाला बाजार वार्ड में सुभाष ट्रैक्टर से लेकर भरत मिलाप चौक तक और दूसरा टीनघर पुलिया से लेकर गंगेज चौराहे तक की सड़क खस्ताहाल है। यही हाल घंटाघर से मदरसा चौराहा तक की सड़क का भी है। पार्षद संजीव सिंह सोनू का कहना है कि अब तक इसका निर्माण शुरू नहीं है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा

  • नक्को बाबा मजार के पास रहने वाले रंजन गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास के बाद उम्मीद थी कि जल्द से जल्द निर्माण हो जाएगा, लेकिन अभी तक इंतजार है।
  • धर्मशाला ओवरब्रिज के पास रहने वाले तारकेश सिंह ने बताया कि सड़क की बदहाली का आलम यह है कि दुकान खोलने के पहले बाहर पानी डालना पड़ता है। अन्यथा पूरी दुकान धूल से भर जाएगी।
  • घंटाघर में रहने वाले नीरज बरनवाल ने बताया कि पिछले तीन महीने से इंतजार कर रहे हैं कि सड़क बन जाए। मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास के बाद यह हाल है।   
  • घंटाघर में रहने वाले कलीम अहमद ने बताया कि खस्ताहाल सड़क की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। शिलान्यास के बाद खुशी हुई थी, लेकिन अब भी बनने का इंतजार कर रहे हैं।

अधिकारी बोले
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंता वसीम अंसारी ने बताया कि कुछ जगह काम शुरू हो चुका है, जल्द ही अन्य जगहों पर भी निर्माण कार्य शुरू होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें