मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार नार्थ ईस्ट यूपी में वायुमंडल के ऊपरी सतह पर करीब पांच हजार फीट ऊंचाई पर एक चक्रवाती कम दबाव का हवा क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते पंजाब, पश्चिमी यूपी, बरेली, बहराइच, गोरखपुर, कुशीनगर के रास्ते बिहार व असम की ओर कम दबाव की पट्टी बन गई है। इसके चलते दो से तीनों तक गोरखपुर व आसपास इलाके में हल्की से मध्यम बारिश का संभावना है। इसके बाद ही आसमान साफ होगा।
सात वर्षों में अगस्त माह में कब-कब हुई भारी बारिश
14 अगस्त 2017- 180.3 मिमी
5 अगस्त 2018- 85 मिमी
17 अगस्त 2019- 22.4 मिमी
17 अगस्त 2020- 27.6 मिमी
26 अगस्त 2021- 106.9 मिमी
2 अगस्त 2022- 96 मिमी
10 अगस्त 2023- 133 मिमी