सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी गैंग बनाकर अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अवैध योगी काॅर्पोरेशन ऑफ इंडिया नामक फर्म का पंजीकरण कराए हैं। धर्म के नाम पर आमजन के साथ धोखाधड़ी करते हैं। इसके अलावा अनाथ और बीमारी से जूझ रहे लोगों की मदद करने के नाम पर भी अपने निजी खाते में लोगों से रुपये जमा कराते थे।
धर्म के नाम पर चंदा का धंधा करने वाले गाजियाबाद और महाराजगंज के दो ठगों पर गोरखनाथ पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर का केस दर्ज किया है। यह गैंग अवैध फर्म खोलकर मदद के नाम पर बैंक खाते में रुपये जमा करवा रहे थे।
विज्ञापन
महाराजगंज के पनियरा थाना के सतगुरु मजुरी निवासी केदारनाथ उर्फ योगी केदारनाथ और गाजियाबाद जिले के मधवन बापूधाम थाना के स्वर्ण जयंतीपुरम निवासी हर्ष चौहान उर्फ योगी हर्षनाथ के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। अब इनकी अवैध संपत्ति का ब्योरा भी पुलिस जुटा रही है।
सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी गैंग बनाकर अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अवैध योगी काॅर्पोरेशन ऑफ इंडिया नामक फर्म का पंजीकरण कराए हैं। धर्म के नाम पर आमजन के साथ धोखाधड़ी करते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा अनाथ और बीमारी से जूझ रहे लोगों की मदद करने के नाम पर भी अपने निजी खाते में लोगों से रुपये जमा कराते थे। इस आरोप वर्ष 2023 में गोरखनाथ थाने में केस दर्ज किया गया है। केदारनाथ पर महाराजगंज और गोरखपुर में दो केस दर्ज हैं।
गाजियाबाद के हर्ष चौहान पर गोरखपुर में दो केस दर्ज हैं। गाजियाबाद और महाराजगंज की पुलिस से संपर्क करके आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। बहुत जल्द अवैध संपत्ति पर जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।