फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन: निर्माण से मिलेगी आवागमन में राहत, जाम से निजात

Tue, 29 Aug 2023 03:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

लोक निर्माण विभाग खंड तीन अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि पादरी बाजार फोरलेन की डीपीआर तैयार कर लिया गया है। इसे जल्द ही शासन को भेज दिया जाएगा। इसकी मंजूरी मिलने पर तत्काल टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर-पिपराइच मार्ग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर से पिपराइच तक फोरलेन बनेगा। इससे पिपराइच से लेकर गोरखपुर तक जहां आवागमन में सुविधा होगी, वहीं जगह-जगह लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी। नए फोरलेन के निर्माण से महराजगंज और कुशीनगर जिले के लोगों को भी फायदा मिलेगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि फोरलेन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। सितंबर माह में इसे शासन को भेज दिया जाएगा। जल्द ही इसके शिलान्यास की तैयारी भी चल रही है।

विज्ञापन


पिपराइच से लेकर असुरन चौराहे तक टू लेन सड़क है। इस पर यातायात का दबाव रहता है। सोमवार की दोपहर 02.37 बजे मोहनापुर के सामने पिपराइच रोड पर जाम लगा था। जाम में तीन स्कूली बसों समेत एक दर्जन से अधिक वाहन फंसे थे। गोरखपुर से पिपराइच जाने वाले रोड पर बाईं तरफ कार के खड़े होने की वजह से पिपराइच जा रही इलेक्ट्रिक बस फंस गई।

इसे भी पढ़ें: और भी हैं शारदा सिटी: चार यार...खेत में झंडे लगाकर करते हैं धोखे का कारोबार
विज्ञापन


इसके बाद शहर की ओर से आ रहे वाहनों का रेला लग गया। करीब 10 मिनट तक जाम लगने पर अगल-बगल के लोगों ने वाहनों को इधर-उधर कराया, तब आवाजाही हो सकी। सड़क के किनारे दुकान लगाने वाले राधेश्याम, विवेक, आरती, सीमा आदि ने बताया कि अक्सर यहां जाम लग जाता है। इसके अलावा जंगल धूसड़ और अन्य चौराहों पर जाम लगता है।

जाम से मिलेगी राहत, बढ़ जाएगी रफ्तार

फोरलेन निर्माण के लिए डीपीआर तैयार की जा चुकी है। इसमें सड़क की चौड़ाई, मकानों और दुकानों के इसके जद में आने, पुल और नाली के निर्माण समेत अन्य की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। असुरन से लेकर पादरी बाजार चौराहे तक सड़क के दोनों ओर पर्याप्त जगह है। मोहनापुर के सामने से लेकर पप्पू कटरा तक दोनों और सड़क के नजदीक दुकानें बन गई हैं।

आगे जाने पर जंगल धूसड़ समेत अन्य चौराहों पर जाम लगता है। यहां पर मकानों को तोड़ना पड़ेगा। इसके अलावा जंगल में किनारे के पेड़ कटान से प्रभावित होंगे। लेकिन इस फोरलेन के बन जाने से जाम की समस्या खत्म होने के साथ ही रफ्तार बढ़ जाएगी। महराजगंज और कुशीनगर जिले के खड्डा और कप्तानगंज क्षेत्र से गोरखपुर आने वालों का सफर सुगम हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: टल गया था बड़ा हादसा: प्वाइंट नार्मल करना भूल गया था कांटावाला, इसलिए गलत ट्रैक पर चली गई थी संपर्क क्रांति
विज्ञापन

लोग बोले

फोरलेन निर्माण के लिए दुकानदार पहले से ही अपना सामान हटाने लगे हैं। अभी तो कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।-जानू भाई, असुरन।

बीते दिनों कुछ लोग आए थे। वह लोग नाप-जोख करके गए हैं। इस रोड पर अक्सर जाम लगता है। फोरलेन बनने से राहत मिल जाएगी। -अमरेंद्र, पादरी बाजार।

इसे भी पढ़ें: बंद हो सकती हैं बड़ौदा यूपी बैंक की 268 शाखाएं, जानिए क्या है बड़ी वजह


लोक निर्माण विभाग खंड तीन अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि पादरी बाजार फोरलेन की डीपीआर तैयार कर लिया गया है। इसे जल्द ही शासन को भेज दिया जाएगा। इसकी मंजूरी मिलने पर तत्काल टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें