फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर-बुदहट। दरघाट निवासी शैलेंद्र कुमार (28) की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को घरवाले अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरपुर-बुदहट पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार रात खाना खाकर शैलेंद्र अपने कमरे में सोने चला गए। शनिवार सुबह वह कमरे में मृत पड़े थे। शैलेंद्र की शादी तीन साल पहले खोराबार में हुई थी। उनकी एक डेढ़ माह की बच्ची भी है। कुछ दिन पहले पत्नी मायके चली गई थीं। इसके बाद से ही वह अवसाद में चल रहे थे।

मौत की सूचना पर पत्नी और साला जितेंद्र दरघाट पहुंचे। वहां परिजन अंतिम संस्कार करने आमी नदी घाटी पर जा रहे थे। यह देख पत्नी रोने लगी, उनके भाई जितेंद्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें