फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के झुंगिया बाजार के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुलरिहा इलाके के मालख गौड़ ने चिलुआताल पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका छोटा भाई जोगिंदर शुक्रवार की सुबह मेडिकल कॉलेज आया था। वह दवा लेकर जा रहा था। अभी वह झुंगिया के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। लोगों ने पीछा कर गुलरिहा में ट्रेलर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया जबकि चालक फरार हो गया। उधर, भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें