फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी, गिरधरगंज में शुक्रवार रात गंगा सिंह पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर शनिवार देर रात अरविंद सिंह व उनके पुत्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौरीचौरा क्षेत्र के ग्राम वघाड़ टोला सेमरहिया निवासी गंगा सिंह अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए आवास विकास कॉलोनी, गिरधरगंज में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मामूली विवाद में पड़ोस के अरविंद सिंह और उनके बेटे ने घर पर पहुंचकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में गंगा सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाना एम्स में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें