रीजनल स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ समापन
गोरखपुर। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। इसमें गोरखपुर और वाराणसी के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
रीजनल स्टेडियम के कुश्ती हॉल में आयोजित फ्री स्टाइल 57 किलो ग्राम में आशुतोष वाराणसी, 61 किलो ग्राम देवांश पाल वाराणसी, 65 किलो ग्राम में दीपक यादव वाराणसी, 70 किलो ग्राम शेरू कुमार यादव वाराणसी, 74 किलो ग्राम नौशाद देवीपाटन, 79 किलो ग्राम विवेक चौहान गोरखपुर, 86 किलो ग्राम अजय यादव, गोरखपुर, 92 किलो ग्राम में करन मेरठ, 97 किलो ग्राम अतुल पाल गोरखपुर और 125 किलो ग्राम में अजीत यादव गोरखपुर विजेता बने।
ग्रीको रोमन 55 किलो ग्राम अमरनाथ यादव, आजमगढ़, 60 किलो ग्राम में आकाश गिरी गोरखपुर, 63 किलो ग्राम वीरसेन देवी पाटन, 67 किलो ग्राम सतीष यादव, गोरखपुर, 72 किलो ग्राम विनम्र गोरखपुर, 77 किलो ग्राम में अंकुल दूबे कानपुर, 82 किलो ग्राम में प्रियांशु यादव वाराणसी, 87 किलो ग्राम अखिलेश यादव वाराणसी, 97 किलो ग्राम में शिवम यादव गोरखपुर और 130 किलो ग्राम में आकाश चौधरी आगरा विजेता बने।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मायाशंकर शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य/सचिव जिला कुश्ती संघ ने पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आजाद सिंह, चंद्र विजय सिंह, रामचंद्र यादव, जय प्रकाश, अमरनाथ यादव, ओंकार यादव, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।